4 जून को ड्राई डे होगा? कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाया है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन, यानी 4 जून के बाद, मुंबई में शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी

पीठ ने कहा है कि होटल, रेस्टोरेंट, बार और परमिट रूम में शराब की बिक्री पर शहर कलेक्टर के लगाए हुए प्रतिबंध मुंबई शहर के चुनाव के परिणाम घोषित होने पर प्रभावी नहीं होंगे।

लोकसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन, यानी 4 जून को, मुंबई शहर और उपनगरों में परिणाम आने के बाद ड्राई डे खत्म हो जाएगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद शराब बेचने की अनुमति दे दी है।

मतगणना के दिन पूरे दिन मुंबई शहर और उपनगरों में शराब बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

4 जून को पूरे दिन ड्राई डे के फैसले के बाद नाइट लाइफ के लिए जाने जाने वाले मुंबई के बार और रेस्टोरेंट वाले बेहद परेशान थे।

उनका मानना था कि इससे उन्हें उनके धंधे में बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था, इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट में गुहार लगाई।