गर्मी के दिनों में लू लगने या एक्सेसिव हिट लगने पर कई ऐसी बीमारियां होती है, जिनकी जानकारी न होने पर हमारा शरीर काम करना बंद कर सकता है। इनसे बचने के लिए कई उपाय करने चाहिए।

डिहाइड्रेशन- तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। गर्म मौसम में पसीना और तेज धूप के कारण बहुत प्यास लगती है। इस मौसम में लू चलने से भी शरीर डिहाड्रेटेड होने लगता है।इससे बचने के लिए जरूरी है दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

फूड पॉइजनिंग- गर्मी के दिनों में पेट खराब, उल्टी और दस्त की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। इस मौसम में खाने में ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं जो पेट को गड़बड़ करना शुरू कर देते हैं। इसलिए खान-पान का खास ख्याल रखें।

आंखों में इंफेक्शन- गर्मी के कारण आंखों से जुड़े कई तरह के इंफेक्शंस बढ़ जाते हैं। गर्मी में आंखो को नुकसान न हो इसके लिए रोजाना आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारते रहें और पानी से वॉश करते रहें।

चिकनपॉक्स- गर्मी के मौसम में होने वाली खतरनाक बीमारी है चिकनपॉक्स। इससे बचने के लिए साफ-सफाई और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

टाइफाइड- मई जून की पीक गर्मी में टाइफाइड का खतरा भी बढ़ जाता है।टाइफाइड का कारण खराब खाना और पानी ही है। इससे बचने के लिए डाइट का खास ख्याल रखें।