आईये जानते है शिवांगी जोशी की रोचक बाते 

शिवांगी जोशी को चॉकलेट बहुत पसंद है। ये बात उन्होंने खुद बताई थी। शिवांगी ने अपनी तमाम पसंदीदा चीजों के बारे में भी बताया है।

शिवांगी जोशी को अभिनेताओं में सबसे ज्यादा रणबीर कपूर पसंद हैं। रणबीर के अलावा वह अक्षय कुमार की भी फैन हैं।

बात अभिनेत्रियों की करें तो शिवांगी की पसंदीदा एक्ट्रेस करीना कपूर, मनीषा कोइराला और श्वेता तिवारी हैं।

 शिवांगी को फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुंगफू पांडा बेहद पसंद हैं। इसके अलावा अमेरिकन पाई, रॉन्ग टर्न और लेटर टू जूलियट भी उन्हे काफी पसंद है।

शिवांगी पढ़ने की भी शौकीन हैं। उन्हें प्रेम कहानियां पढ़ना पसंद है।

शिवांगी जोशी को भारत में शिमला और मसूरी बेहद पसंद है।

 शिवांगी के फेवरेट म्यूजिशियन ए आर रहमान हैं। बात सिंगर की करें तो वह दिवंगत नुसरत फतेह अली खान की फैन हैं।