इस रामनवमी भगवान राम से सीखें उनके 7 गुण

          1.नेतृत्व क्षमता भगवान राम एक राजा और कुशल प्रबंधक होते हुए भी सभी को साथ लेकर चले उनके इसी गुण के कारण समुद्र में पत्थरों से सेतु का निर्माण कर पाना संभव हो सका|

            2. धैर्यता किसी भी चीज को जल्द ही पाने की ललक हर बार काम बिगाड़ सकती है, अगर आपके अंदर धैर्य और सहनशीलता है आ जाए तो यह आपको सफल बना सकता है|

           3. दयालुता भगवान राम की तरह प्रत्येक व्यक्ति में मानव और पशु के लिए दयालुता का भाव होना चाहिए, ये गुण आपकी छवि में निखार लाता है|

         4. आदर्श भाई भाई बहनों के बीच नोंक झोंक होना एक सामान्य बात है| लड़ाई झगड़े के बाद भी भाई बहन के बीच आपसी प्रेम बना रहे, यह गुण भगवान राम से सीखना चाहिए

       5. मित्रता का गुण सभी को भगवान राम से मित्रता का गुण अपनाना चाहिए. क्योंकि भगवान राम ने मित्रता का रिश्ता भी पूरे दिल से निभाया था

            6. दृढ़प्रतिज्ञ भगवान राम का दृढ़ प्रतिज्ञ गुण सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, जो व्यक्ति मजबूत हौंसले वाला होता है वह अपने जीवन में हमेशा सफलता अर्जित करता है|

           7. सदाचारी प्रत्येक व्यक्ति को सदाचारी होना चाहिए, उन्हें अच्छे आचरण की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है|अच्छा व्यवहार और आचरण सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करता है|