शिव जी को खुश करने के लिए भौम प्रदोष व्रत में इन चीजों का दान करें

हिंदू धर्म में प्रदोष का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

ऐसा माना जाता है कि प्रदोष का व्रत रखने से और इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

जून के महीने में पहला प्रदोष व्रत 4 जून को पड़ रहा है और 4 जून को मंगलवार भी है, इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत माना जाता है।

भौम प्रदोष का व्रत बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ बजरंगबली की भी पूजा की जाती है।

इस दिन अगर कुछ विशेष चीजों का दान किया जाए तो भगवान शिव और बजरंगबली का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।

भौम प्रदोष के दिन लाल चीजों का दान बहुत ही शुभ माना जाता है। आप किसी भी जरूरतमंद को लाल वस्त्र दान कर सकते हैं।

भौम प्रदोष के दिन गुड़ का दान करना चाहिए, भगवान शिव और बजरंगबली दोनों को गुड़ बहुत ही प्रिय होता है।