इस Liver Day पर रखें अपने लीवर का ख़ास ख्याल

प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए बहुत आवश्यक है। पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं, इससे लीवर की सेहत बूस्ट होती है।

सेब, खट्टे फल जैसे अंगूर, नीबू, संतरा, गाजर, अखरोट आदि का सेवन करना भी लीवर के लिए फायदेमंद है। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।

अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें। जितना अधिक आप इनका सेवन करेंगे, उतना ही ज्यादा आपका लीवर स्वस्थ रहेगा।

हल्दी का उपयोग वर्षों से कई तरह के रोगों के उपचार में किया जा रहा है। इसे लीवर के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है, ऐसा इसलिए, क्योंकि यह लीवर कोशिकाओं के दोबारा बनने में मदद करती है।

रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक-दो कली खाएं। लहसुन शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट एलिसिन से भी भरपूर होता है। यह लीवर को डैमेज से बचाता है।

एवोकाडो का सेवन करना लीवर के लिए अच्छा है। यह लीवर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को साफ करता है। नाज में मौजूद फाइबर्स भी लीवर को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर स्रोत है।