नैंसी त्यागी का कांस लुक हुआ वायरल, जानें क्या है खासियत

नैंसी त्यागी फैशन इन्फ्लुएंसर हैं,जिन्होनें इस साल कांस 2024 में डेब्यू किया है। उनका लुक लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

नैंसी ने कांस के लिए बेबी पिंक कलर के फ्रिल गाउन पहना था। खास बात यह है कि इस ग्राउन को उन्होनें खुद ही तैयार किया है।

बता दें, नैन्सी त्यागी ऐसी पहली सेलिब्रिटी हैं जिन्होनें कान्स के रेड कार्पेट पर अपना खुद का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना है।

नैंसी त्यागी के इस गाउन का वजन 20 किलो से भी ज्यादा है, जिसे बनाने में उन्हें एक महीने का समय लगा। 

इसे बनाने के लिए 1000 मीटर से भी ज्यादा कपड़ा इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा उन्होनें गाउन के साथ हाथों में प्लेन बेबी पिंक कलर के ग्लव्स कैरी किए हैं।

उन्होनें गाउन के साथ ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल मॉव लिप कलर और नो मेकअप लुक अपनाया है।