गर्मियों में ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

आम में बहुत तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसीलिए गर्मियों में आम खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना अच्छा नहीं होता, इससे होते हैं कुछ नुकसान

आम में विटामिन A, विटामिन C, और विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं।

लेकिन आम का ज्यादा सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि किसी भी चीज का अधिक सेवन अच्छा नहीं होता।

अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं तो आम का सेवन सोच-समझ कर करें क्योंकि आम कैलोरी में हाई होता है।

ब्लड शुगर के स्तर को नियमित रखने के लिए आम का अधिक सेवन न करें क्योंकि यह ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ाता है।

अधिक आम का सेवन करने से आपको खाना न पचने की (अपच) समस्या हो सकती है और कभी-कभी दस्त भी हो सकता है।

गर्मियों में अधिक आम का सेवन करने से शरीर में फोड़े-फुंसियां और चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं।