आम के साथ नहीं खाना चाहिए ये सब, सेहत को होगा नुकसान।

भारत से लेकर दुनियाभर में आम को चाहने वाले मिल जाएंगे और हो भी क्यों नहीं, आम होते ही इतने रसीले और मीठे हैं। ये मुँह में जाते ही घुल जाते हैं।

आम के साथ बहुत सारी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो आम के साथ नहीं खानी चाहिए। जान लें क्या हैं वो चीजें।

आम के साथ दूध और दही का कॉम्बिनेशन बहुत ही आम है और वो मिल्कशेक बहुत ही स्वादिष्ट भी लगता है, लेकिन इसे पचाना मुश्किल हो जाता है।

आम के साथ खट्टे फल कभी न खाएं जैसे नींबू, संतरा इत्यादि। ऐसी चीजों से बचें। इससे शरीर का पीएच स्तर बिगड़ सकता है।

आम खाने के साथ या आम खाने के बाद किसी भी तरह का कोल्ड ड्रिंक या किसी भी तरह का अन्य सॉफ्ट ड्रिंक नहीं लेना चाहिए।

आम में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और अगर आप आम के तुरंत बाद तेल-मसाला या कुछ भारी खाएंगे तो आपको अपच, एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है।

आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे आपको उल्टी या खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।