अगर आप ग्रीन टी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

ऐसे तो ग्रीन टी का सेवन करना बहुत लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं इसके कुछ नुकसान और फायदे:

डेली ग्रीन टी का सेवन करने से यह वजन कम करने में मदद करता है और साथ ही साथ यह और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

लेकिन डेली ग्रीन टी पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए, आज हम आपको ग्रीन टी से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे

ग्रीन टी में टैनिन होता है जो कि पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा देगा। अगर आप अधिक मात्रा में ग्रीन टी पिएंगे तो आपको कब्ज, अपच, और एसिडिटी जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

विशेषज्ञों और डॉक्टर्स के अनुसार, अगर हम डेली ग्रीन टी का सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो हमें डायरिया होने की भी संभावना हो सकती है।

ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा भी बहुत अधिक पाई जाती है। इसका अधिक सेवन करने से आपको सिर दर्द जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा अधिक होने के कारण, यह आपकी नींद पर भी बुरा असर डाल सकता है। अगर आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या है तो इसके सेवन से बचें।