गर्मियों की छुट्टियों में जाइए इन सबसे बेस्ट ठंडी जगहों में

बढ़ती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ ठंडी जगहों पर अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने जा सकते हैं। इतनी गर्मी में हर कोई ठंडी जगहों पर जाना चाहेगा।

तो हम आज आपको बताएंगे कुछ ठंडी जगहों के बारे में जहां आप अपनी गर्मी की छुट्टी का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आप इस बढ़ती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए हिल स्टेशन जा सकते हैं। जैसे मुन्‍नार, यह एक बहुत ही प्यारा हिल स्टेशन है।

मुन्‍नार तीन नदियों के बीच में बसा हुआ एक बहुत ही सुंदर टूरिस्ट हिल स्टेशन है। यहाँ खूबसूरत नजारों के साथ आप कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज़ का भी आनंद ले सकते हैं।

तवांग अपने बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए फेमस है। यहाँ का तापमान 05 डिग्री से लेकर 22 डिग्री तक रहता है।

यहाँ का बौद्ध मठ भी बहुत ही मशहूर है। याक की सवारी, पहाड़ और नदियों के किनारों पर बने खूबसूरत होटल्स आपका एक ही नजर में मन मोह लेंगे।

कूर्ग एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहाँ की हरियाली, कॉफी बागान, झरने, और शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।