आइये जानते हैं मुनक्का के सेवन करने से क्या-क्या होते हैं फायदे।

ये मुनक्का कुछ किशमिश की तरह दिखता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, जिंक, फाइबर, सेलेनियम, विटामिन ई जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।

मुनक्का का सेवन और मुनक्के का पानी पीने से सेहत में बहुत तरह के फायदे होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके फायदे।

मुनक्का का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर वालों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

सुबह-सुबह बासी मुँह मुनक्के का पानी पीने से कब्ज की परेशानी में बहुत राहत मिलती है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल को ढीला करता है।

जिन्हें एनीमिया की बीमारी, मतलब खून की कमी होती है, उन्हें मुनक्का का सेवन करना चाहिए। यह ब्लड सेल्स को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है।

अगर आपको तेज बुखार है तो आप मुनक्का को खूबकला के साथ खाएं। दादी-नानी के नुस्खों के अनुसार यह बुखार में बहुत फायदा करता है।

मुनक्के को खाली पेट पानी में भिगोकर खाने से या इसका पानी पीने से बहुत फायदे होते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।