गर्मियों में खजूर खाने के फायदे आजमाएं ये तरीका।

खजूर में कई पोषक तत्व होते हैं। फाइबर का खजाना माना जाने वाला खजूर में विटामिन C, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई अहम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खजूर की तासीर गरम होती है, इसलिए इसे गर्मी में कैसे खाएं ये पता होना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार खजूर या कोई भी सूखे फल को भिगोकर खाना चाहिए, यह तासीर को सामान्य करता है और ज्यादा फायदे भी करता है।

किसी भी चीज़ को ज़्यादा खाने से नुक़सान होता है, ऐसे खजूर के साथ भी हर दिन इसका सेवन सीमित में ही करें, विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी में हमें रोज २ ही खजूर खाना चाहिए।

अगर आप रोजाना खजूर को भिगोकर खाना शुरू करेंगे तो आपको कई फायदे मिलेंगे। आपका पाचन तंत्र अच्छा हो जाएगा। यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए आपका कब्ज, दस्त भी सही हो जाएगा।

खजूर को एनर्जी देने वाला फूड माना जाता है। इसे खाली पेट सुबह खाने से हमारी बॉडी दिन भर एनर्जेटिक रहती है। इसमें मौजूद कार्ब्स हमें एनर्जी देते हैं।

गर्मी में आप इसे भिगोकर खाएं, इससे आपके जोड़ों में होने वाला दर्द कम हो जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और हड्डियों को मजबूत करने के लिए इसका सेवन करें।

यह महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है क्योंकि यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसमें आयरन ज्यादा होता है, इससे महिलाएं एनीमिया के खतरे से बच सकती हैं।