क्या आप जानते हैं नारियल पानी और अंगूर के जूस के फायदे?

गर्मियों के मौसम में लिक्विड डाइट लेने से हमारे शरीर में बहुत सारे फायदे होते हैं। पीएम मोड कन्याकुमारी में मेडिटेशन के दौरान अंगूर का रस और नारियल पानी पियें।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नारियल पानी और अंगूर का रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसमें विटामिन और शरीर के लिए अन्य जरूरी तत्व भी होते हैं।

इसमें एमिनो एसिड, एंजाइम्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी इत्यादि जैसे गुण होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर में कई फायदे होते हैं।

अंगूर के रस में विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।

अंगूर का जूस पीने से हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

अगर आपके शरीर में थकान रहती है तो आप रोजाना सुबह नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में थकान और कमजोरी नहीं होगी।

अंगूर का जूस पोटैशियम से भरपूर होता है। इसे पीने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और यह हमारे दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।