किन लोगों के लिए होता है किशमिश खाना लाभदायक।

ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो किशमिश न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इनमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, जैसे कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।

वैसे तो किशमिश बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए वरदान से भी कम नहीं है।

एनीमिया मतलब जिन लोगों को खून की कमी है, उन्हें किशमिश रोज़ाना खाना चाहिए। यह हीमोग्लोबिन के उत्पादन में सहायक होता है।

किशमिश में पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है, इसलिए यह उच्च रक्तचाप की समस्या वाले व्यक्ति के लिए बेहद लाभदायक होता है।

किशमिश में पाए जाने वाले फाइबर पाचन सुधार सकते हैं, इसलिए जिन्हें कब्ज की समस्या है उन्हें किशमिश जरूर खाना चाहिए।

किशमिश को रात में पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह खाएं या फिर सुबह खाली पेट उसका पानी पी सकते हैं।

रोजाना लगभग 8 से 10 किशमिश खाना काफी होता है और वहीं, हाई ब्लड शुगर वालों को किशमिश के सेवन से बचना चाहिए।