अभिनेत्री यामी गौतम बनीं माँ, यामी गौतम को बहुत-बहुत बधाई।

यामी गौतम जी ने बेटे को जन्म दिया, बधाई हो.......! बॉलीवुड की गॉर्जियस अभिनेत्री यामी गौतम जी माँ बन गईं, बेटे को जन्म दिया।

यामी गौतम जी के पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी दी है।

यामी जी और उनके पति पैरेंट बनने पर बहुत ही खुश हैं। आदित्य ने अपने पोस्ट में यह भी बताया है कि उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर हुआ है। इस हिसाब से उनके बेटे का जन्म 10 मई को हुआ है।

आदित्य ने अपने बेटे का नाम बताया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम वदविद रखा है। यह एक संस्कृत नाम है जो कि वेद और विद को मिलाकर बनाया गया है।

वेदविद नाम का अर्थ होता है जो वेदों का ज्ञान रखता है। यह हमारे भगवान श्री विष्णु जी का एक प्रसिद्ध नाम है।

आदित्य की पोस्ट पर उनके प्रशंसक और प्रमुख व्यक्तित्व सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके छोटे राजकुमार के ऊपर प्यार बरसा रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री यामी गौतम जी ने आदित्य धर के साथ 4 जून 2021 को शादी की थी, शादी के 3 साल बाद उनके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गुंजी है।