ये है रिद्धिमा पंडित का खूबसूरत एथनिक लुक्स 

रिद्धिमा ने सीक्‍वेंस वर्क वाली साड़ी पहनी है। साड़ी के साथ उन्‍होंने डिजाइन प्‍लंजिंग नेकलाइन वाला बिकिनी ब्‍लाउज पहना है।

रिद्धिमा ने भी कस्‍टमाइज साड़ी  पहनी हुई है। इस तरह की साड़ी के साथ आप डिजाइन ब्‍लाउज कैरी कर सकती हैं और पल्‍लू को काउल स्‍टाइल में ड्रेप कर सकती हैं।

रिद्धिमा पंडित द्वारा इस तस्‍वीर में पहने गए लहंगे से स्‍टाइल टिप्‍स ले सकती हैं। आइस ब्‍लू कलर के इस लहंगे के साथ रिद्धिमा ने कॉरसेट स्‍टाइल मैचिंग चोली पहनी है।

रिद्धिमा ने शरारा और क्रॉप टॉप पहना है आप इस लुक को और भी अच्‍छा बना सकती हैं और शरारा के साथ मैच करती हुई लॉन्‍ग जैकेट भी पहन सकती हैं।

इस तरह के लहंगे को किसी शादी के फंक्‍श या फिर फेस्टिवल पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्‍वेलरी पहनती हैं, तो लुक और भी अच्‍छा नजर आता है।

रिद्धिमा पंडित ने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहना है। अगर आपकी भी जल्‍दी शादी होने वाली है, तो आप भी रिद्धिमा के इस लुक से स्‍टाइल टिप्‍स ले सकती हैं।

रिद्धिमा ने शरारा कुर्ता पहना हुआ है। अगर आप भी अपने लिए शरार कुर्ता की डिजाइन तलाश रही हैं तो आप भी रिद्धिमा के इस लुक से टिप्‍स ले सकती हैं।